कांग्रेस का विरोध NCP (पवार) की मजबूरी व DMK के संकेत… संसद की चौखट पर बिखरती विपक्ष की बिसात कौन पड़ेगा भारी
परिसीमन और महिला आरक्षण बिल लोकसभा और राज्यसभा में फिर से पेश होने जा रहे हैं. इस बिल पर विपक्ष बिखरा हुआ नजर आ रहा है. सूत्र बता रहे हैं कि शरद पवार पार्टी टूट के खतरे से बचने के लिए इस बिल का समर्थन कर सकते हैं. वहीं, डीएमके की कांग्रेस के प्रति नाराजगी और आक्रामक रुख लगातार बना हुआ है. समाजवादी पार्टी की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है.