परिसीमन भाजपा की साजिश इसका समर्थन करने वाले सबसे बड़े गद्दार होंगे: संजय राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रस्तावित परिसीमन कानून को भाजपा की साजिश बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस बिल के समर्थन के लिए प्रति सांसद 150 करोड़ रुपये तय किए गए हैं. राउत ने चेतावनी दी कि इसका समर्थन करने वालों को तीखी आलोचना झेलनी होगी.