श्रीधर वेम्बू और एक्स-वाइफ में गहराया संपत्ति का विवाद 6 अरब डॉलर के शेयरों की घपलेबाजी का आरोप
Vembu Divorce : जोहो के को-फाउंडर श्रीधर वेम्बू के परिवार के में संपत्ति बंटवारे का विवाद गहराने लगा है. साल 2023 में तलाक लेने के बाद से उनकी पूर्व पत्नी के साथ संपत्ति का विवाद चल रहा है. उनकी पूर्व पत्नी प्रमिला श्रीनिवासन ने आरोप लगाया है कि वेम्बू ने बिना उनकी जानकारी के ही कंपनी के शेयर अपने परिवार के सदस्यों को ट्रांसफर कर दिए हैं.