अब सिर्फ सीमा पर नहीं दिमाग पर भी हो रहा हमला! भविष्य के मल्टी-डोमेन वॉर पर CDS सुब्रमणि की चेतावनी
CDS N S Raja Subramani: आधुनिक दौर में युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को लेकर देश के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने एक बड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि आज युद्ध और शांति के बीच की लकीर धुंधली पड़ती जा रही है और दुनिया लगातार संघर्ष की स्थिति से गुजर रही है.