121 किलो सोना 238 कैरेट हीरे कौन हैं वर्धमान जैन जिन्होंने तिरुपति मंदिर को दिया 206 करोड़ का दान

Who is Vardhman Jain: तिरुपति मंदिर को 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे जड़े गहने दान करने वाले वर्धमान जैन कौन हैं? उनके इस चढ़ावे की कीमत करीब 206 करोड़ रुपए बताई जा रही है. चेन्नई के रहने वाले वर्धमान जैन एक्सेस हेल्थकेयर के संस्थापक और उपाध्यक्ष हैं. उन्होंने 1997 में चिकित्सा बिलिंग के कारोबार से शुरुआत की थी. आज उनकी कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करती है. कारोबार के अलावा जैन शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सामाजिक पहल से जुड़े हैं. तिरुपति मंदिर को वह पहले भी करोड़ों रुपए का दान दे चुके हैं.

121 किलो सोना 238 कैरेट हीरे कौन हैं वर्धमान जैन जिन्होंने तिरुपति मंदिर को दिया 206 करोड़ का दान