चंदन से होता है महादेव का अद्भूत श्रृंगार 133 साल पुराने शिवधाम में दुर्लभ रुद्राक्ष बने आकर्षण का केंद्र
चंदन से होता है महादेव का अद्भूत श्रृंगार 133 साल पुराने शिवधाम में दुर्लभ रुद्राक्ष बने आकर्षण का केंद्र
Maha Shivaratri Special: महाशिवरात्रि और सावन जैसे पावन अवसरों पर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना यह 133 वर्ष पुराना शिवधाम अपनी अनूठी वास्तुकला और धार्मिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है. मंदिर का निर्माण रामेश्वरम मंदिर की शैली से प्रेरित बताया जाता है, जिससे इसकी भव्यता और भी बढ़ जाती है. यहां भगवान शिव का चंदन से विशेष श्रृंगार किया जाता है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है. मंदिर परिसर में दुर्लभ रुद्राक्ष मालाओं का भी विशेष महत्व है. देशभर से आने वाले श्रद्धालु यहां दर्शन कर आध्यात्मिक शांति और दिव्य अनुभव का एहसास करते हैं.