ये नदी नहीं मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे है बारिश ने बना दिया समंदर

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की तस्वीर पूरी तरह बदल दी. तेज रफ्तार वाहनों के लिए मशहूर यह एक्सप्रेसवे कई जगहों पर पानी में डूब गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं, ये नदी नहीं... मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे है. सड़क पर इतना पानी भर गया कि कई वाहन रेंगते नजर आए, जबकि कुछ जगहों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. प्रशासन ने लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है. भारी बारिश के चलते जलनिकासी व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

ये नदी नहीं मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे है बारिश ने बना दिया समंदर