Viral Video: ताश के पत्तों की तरह बिखर गई टीम देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Viral Video: ताश के पत्तों की तरह बिखर गई टीम देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
महाराष्ट्र के पुणे में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच एक दो मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. राहत की बात यह रही कि इमारत गिरने से पहले ही उसमें रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण इमारत की नींव और ढांचा कमजोर हो गया था, जिसके बाद वह अचानक ढह गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं. एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया गया और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया. अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है.