1500 KM लंबा एक्सप्रेसवे 32 नहीं 16 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से चिकन नेक राजधानी ट्रेन भी इसके सामने फेल
Delhi-Siliguri Expressway Corridor: देशभर में रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए लगातार काम चल रहा है. खासकर एक्सप्रेसवे पर खास ध्यान दिया जा रहा है. पहले शहरों को एक-दूसरे से हाई-स्पीड रोड से जोड़ा गया और अब दो एक्सप्रेसवे के डॉट्स को फिल कर मेगा एक्सप्रेसवे कॉरिडोर बनाने के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. इसके तहत अंबाला-दिल्ली-शामली-गोरखपुर के जरिये देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील सिलिगुड़ी को एक्सप्रेसवे से जोड़ने की परियोजना पर काम चल रहा है. इससे दिल्ली से चिकन नेक यानी सिलिगुड़ी तक सड़क मार्ग से 32 के बजाय में 16 घंटों में पहुंचा जा सकेगा.