WhatsApp के Username फीचर पर क्यों लगी रोक सरकार के एक्शन पर आया व्हाट्सऐप का जवाब
WhatsApp के Username फीचर पर क्यों लगी रोक सरकार के एक्शन पर आया व्हाट्सऐप का जवाब
WhatsApp Username Feature: भारत सरकार ने WhatsApp के नए Username फीचर के रोलआउट पर फिलहाल रोक लगा दी है. सरकार ने Meta से तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है. सरकार को आशंका है कि इस फीचर का इस्तेमाल फर्जी पहचान बनाकर ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों में हो सकता है. वहीं Meta ने स्पष्ट किया है कि Username फीचर अभी लाइव नहीं हुआ है और इसे इस साल के आखिर में चरणबद्ध तरीके से लॉन्च किया जाएगा. कंपनी का कहना है कि वेरिफाइड अकाउंट्स, सरकारी संस्थानों और मशहूर हस्तियों के यूजरनेम पहले से सुरक्षित (Reserved) रखे जाएंगे.