कम खर्च में चाहिए ज्यादा मुनाफा तो यहां जानिए जीवामृत बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका
जीवामृत एक प्राकृतिक जैविक खाद है, जिसे गोबर, गोमूत्र, गुड़, बेसन और जीवित मिट्टी से आसानी से तैयार किया जा सकता है. यह मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने, फसल की ग्रोथ तेज करने और खेती की लागत कम करने में किसानों के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है.