सोनम वांगचुक का अनशन रहा फ्लॉप हर तिकड़म के बाद भी अन्ना आंदोलन की तरह क्यों नहीं मिला जनसमर्थन
Sonam Wangchuk vs Anna Hazare fast: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अभिजीत दीपके की प्लानिंग और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के नेतृत्व में किया जा रहा अनशन आंदोलन समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है. सोमवार को संसद मार्च फ्लॉप होने के बाद सोनम की पत्नी गीतांजली ने भी अनशन समाप्त होने का आश्वासन दे चुकी हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि सोनम वांगचुक 2011 के अन्ना आंदोलन की तरह माहौल क्यों नहीं बना पाए. अन्ना हजारे के मुकाबले लंबे समय तक अनशन करने के बाद भी जन समर्थन क्यों नहीं मिल पाया. आइए इन तमाम सवालों के जवाब पांच प्वाइंट में समझते हैं.