कल का मौसम 21 जुलाई: दिल्ली-NCR में 60 की स्पीड से तूफान कांगड़ा में बादल फटने का अलर्ट आपके शहर में कैसा रहेगा हाल
कल का मौसम 21 जुलाई: दिल्ली-NCR में 60 की स्पीड से तूफान कांगड़ा में बादल फटने का अलर्ट आपके शहर में कैसा रहेगा हाल
Kal Ka Mausam 21 July: दिल्ली-NCR, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में कल भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के शिमला, कांगड़ा जैसे शहरों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट है. यूपी (लखनऊ, अयोध्या) में ऑरेंज अलर्ट जबकि बिहार (पटना) और असम में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। वहीं महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई शहरों में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान है.