हनुमान जी का कहां हुआ जन्म जन्मभूमि विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट जस्टिस नागरत्ना ने एक लाइन में निपटा दिया केस

Supreme Court on Hanuman Janmbhoomi Dispute: हनुमान जन्मभूमि विवाद सोमवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, लेकिन शीर्ष अदालत ने तत्काल हस्तक्षेप से इनकार कर दिया. जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने कहा कि कर्नाटक हाईकोर्ट अपने आदेश में स्पष्टीकरण देने के लिए सक्षम है. यह विवाद आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) और कर्नाटक के श्री हनुमद जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बीच है. टीटीडी तिरुमला के अंजनाद्री पर्वत को हनुमान जी की जन्मस्थली बताता है, जबकि कर्नाटक ट्रस्ट हम्पी के पास अंजनाहल्ली को वास्तविक जन्मभूमि मानता है.

हनुमान जी का कहां हुआ जन्म जन्मभूमि विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट जस्टिस नागरत्ना ने एक लाइन में निपटा दिया केस