सेल्फी के लिए परफेक्ट हरियाली के बीच बसी यह खूबसूरत दरगाह बारिश में बन जाती है जन्नत पर्यटकों की लगी भीड़
सेल्फी के लिए परफेक्ट हरियाली के बीच बसी यह खूबसूरत दरगाह बारिश में बन जाती है जन्नत पर्यटकों की लगी भीड़
Jaipur Tourist Places: जयपुर के आसपास घने जंगलों और प्राकृतिक हरियाली के बीच स्थित यह खूबसूरत दरगाह धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन चुकी है. खासकर बारिश के मौसम में यहां का नजारा बेहद मनमोहक हो जाता है. चारों ओर फैली हरियाली, पहाड़ियों से घिरा शांत वातावरण और ठंडी हवाएं इस स्थान को एक बेहतरीन मानसून डेस्टिनेशन बनाती हैं. यहां आने वाले श्रद्धालु दरगाह पर माथा टेकने के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद लेते हैं. सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं. शहर की भीड़भाड़ से दूर यह स्थान सुकून और शांति का अनूठा अनुभव कराता है. धार्मिक महत्व और प्राकृतिक खूबसूरती का अद्भुत संगम होने के कारण यह दरगाह जयपुर के सबसे खास पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है.