धान-आलू छोड़ इस युवा किसान ने शुरू किया ग्राफ्टेड टमाटर की खेती 2 एकड़ खेत से कमा रहा लाखों रुपये
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के युवा किसान मोनू तिवारी ने लोकल 18 को बताया कि उन्होंने सिजेंटा कंपनी की साहो किस्म के ग्राफ्टेड टमाटर के पौधे 20 से 30 अप्रैल के बीच लगाए थे. खेत की तैयारी मार्च माह से ही शुरू कर दी गई थी. गहरी जुताई, गोबर खाद का उपयोग, बेड निर्माण, मल्चिंग और ड्रिप इरिगेशन सिस्टम लगाकर खेती को वैज्ञानिक तरीके से तैयार किया गया.