यूपी चुनाव: अखिलेश-राहुल के लिए खतरे की घंटी है मोदी-शाह के भरोसेमंद विनोद तावड़े का मिशन 100
BJP UP Election Incharge Vinod Tawde Strategy: बीजेपी के नए यूपी चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने अपना मिशन यूपी शुरू कर दिया है. वो उन 100 सीटों पर फोकस कर रहे हैं जहां लोकसभा चुनाव में पार्टी पिछड़ गई थी. सितंबर के पहले हफ्ते से उनका जमीनी दौरा शुरू हो रहा है. वो लगातार कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं. उनका महाराष्ट्र और बिहार का अनुभव यूपी में बीजेपी के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है.