आर्मी ने 7 और नेवी ने 2 पाक कैंप किए ध्वस्त सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने बताया ऑपरेशन सिंदूर क्यों इतना सफल रहा
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने ऑपरेशन सिंदूर पर नई जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि सेनाओं ने पाकिस्तान के 9 खुफिया कैंपों पर सटीक प्रहार किया. इसमें आर्मी ने 7 और नेवी ने 2 कैंप बिना अतिरिक्त नुकसान के ध्वस्त किए. सीडीएस ने इसे राजनीतिक-सैन्य तालमेल और पुख्ता इंटेलिजेंस का नतीजा बताया. उन्होंने मल्टी-डोमेन वॉरफेयर और चीन-पाक स्पेस सहयोग पर भी ध्यान दिलाया.