कम पानी में भी बंपर पैदावार देगा धान की ये किस्म सूखे खेत के लिए बेहतर विकल्प
सरगुजा के कृषि विशेषज्ञ मुकेश गुप्ता ने लोकल 18 को बताया कि BNR-2111 धान की किस्म विशेष रूप से उन किसानों के लिए उपयुक्त है, जिनके खेतों में पानी का ठहराव कम होता है या सिंचाई के संसाधन सीमित हैं. यह किस्म कम पानी में भी अच्छी बढ़वार करती है और बेहतर उत्पादन देने की क्षमता रखती है.