धान की फसल में बौनेपन का बढ़ा खतरा! किसान तुरंत अपनाएं ये उपाय घट सकती है पैदावार
धान की फसल में बौनेपन का बढ़ा खतरा! किसान तुरंत अपनाएं ये उपाय घट सकती है पैदावार
किसान सलाहकार चंद्रभूषण पांडे ने जानकारी दी कि धान में बौनापन मुख्य रूप से रसचूसक कीटों, खासकर वाइट बैक्ड प्लांट हॉपर (फुदका) के फैलाए जाने वाले वायरस के कारण होता है. यह कीट संक्रमित पौधों का रस चूसकर स्वस्थ पौधों में वायरस पहुंचा देता है, जिससे पूरी फसल प्रभावित हो सकती है. उन्होंने किसानों को नियमित रूप से खेतों की निगरानी करने और लक्षण दिखते ही कार्रवाई करने की सलाह दी है.