Video: 1 एकड़ पोखर से 4 लाख का शुद्ध मुनाफा! 20 साल अनुभवी किसान से जानें मल्टी-लेयर फिश फार्मिंग का सीक्रेट
Video: 1 एकड़ पोखर से 4 लाख का शुद्ध मुनाफा! 20 साल अनुभवी किसान से जानें मल्टी-लेयर फिश फार्मिंग का सीक्रेट
Multi-layer Fish Farming Tips: पारंपरिक तरीकों से अलग अगर आधुनिक तकनीक से मछली पालन किया जाए, तो यह घाटे का नहीं बल्कि बंपर कमाई का जरिया बन सकता है. सीतामढ़ी के एक अनुभवी किसान ने अपने 4 एकड़ में फैले चार पोखरों के जरिए मल्टी-लेयर फिश फार्मिंग का सफल मॉडल तैयार किया है, जिससे वे हर एकड़ से सालाना ₹4 लाख तक का शुद्ध मुनाफा कमा रहे हैं. 20 सालों के अनुभव वाले इस किसान ने बताया कि वे तालाब की ऊपरी, मध्य और निचली परतों के हिसाब से फंगेशियस, ग्रास कॉर्प, रोहू, नैनी और भकुरा का एक साथ पालन करते हैं. तो जानिए क्या है तेज बढ़त का गणित? फंगेशियस मछली फ्लोटिंग फीड के साथ महज 6 महीने में 1 किलो तक हो जाती है. वहीं ग्रास कॉर्प के लिए तालाब किनारे हरा चारा उगाने से दाने का खर्च घटता है. 1 एकड़ में सालाना 50-60 हजार रुपये की लागत आती है, जिसके बाद सारा खर्च निकालकर ₹4 लाख की बचत होती है.