सुपर मुनाफा जीरो सिरदर्दी! 10 हजार अंडों से हर दिन तगड़ी कमाई जानिए लेयर फार्मिंग का स्मार्ट फॉर्मूला
सुपर मुनाफा जीरो सिरदर्दी! 10 हजार अंडों से हर दिन तगड़ी कमाई जानिए लेयर फार्मिंग का स्मार्ट फॉर्मूला
Layer Farming business Tips: बिहार में लेयर फार्मिंग (अंडा उत्पादन) का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन सही जानकारी के अभाव में नुकसान का खतरा भी रहता है. जहानाबाद के सुकुलचक गांव में बीते 10 सालों से सफल ऑटोमेटेड लेयर फार्म चला रहे सुधीर कुमार ने इस बिजनेस का सटीक गणित साझा किया है. सुधीर के फार्म से रोजाना 10,000 अंडों का उत्पादन होता है. वे बताते हैं कि सफलता की पहली सीढ़ी पोल्ट्री का सही अनुभव और मुर्गियों की सही देखभाल है. उनके ऑटोमेटेड फार्म में दाना-पानी से लेकर तापमान नियंत्रण तक सब मशीनों से होता है. क्या है कमाई का गणित? एक दिन का चूजा लाकर उसे 4 महीने पोल्ट्री में पाला जाता है. फिर लेयर यूनिट में शिफ्ट करने के डेढ़ महीने बाद मुर्गियां अंडा देना शुरू करती हैं. एक मुर्गी रोजाना 100 से 110 ग्राम दाना खाती है और औसतन ₹1 का शुद्ध मुनाफा देती है. वैज्ञानिक तरीके और सही जानकारी से किया जाए तो यह बिजनेस बंपर कमाई का जरिया है.