स्वाद और सेहत का जबरदस्त कॉम्बिनेशन बनी मेवाड़ की ज्वार खिचड़ी सुबह खाई तो दिनभर नहीं लगेगी भूख
स्वाद और सेहत का जबरदस्त कॉम्बिनेशन बनी मेवाड़ की ज्वार खिचड़ी सुबह खाई तो दिनभर नहीं लगेगी भूख
Mewar Jowar Khichdi: बारिश के मौसम में अगर आप पोहा, कचौरी और समोसे से हटकर कुछ हल्का, स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो मेवाड़ की पारंपरिक ज्वार की खिचड़ी बेहतरीन विकल्प है. देसी घी, जीरा, हींग और अदरक के स्वाद से तैयार होने वाली यह रेसिपी शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाए रखती है. भीलवाड़ा के शाहपुरा की रिमझिम चौहान बताती हैं कि यह खिचड़ी कम समय और कम मेहनत में तैयार हो जाती है. दही, छाछ, चटनी या अचार के साथ इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है.