बेसन की महीन सेव चाशनी और ड्राई फ्रूट्स ऐसे तैयार होता है झारखंड का मशहूर सेव लड्डू
बेसन की महीन सेव चाशनी और ड्राई फ्रूट्स ऐसे तैयार होता है झारखंड का मशहूर सेव लड्डू
जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां की पारंपरिक मिठाई सेव का लड्डू अपने अनोखे स्वाद और खास बनाने की विधि के लिए प्रसिद्ध है. स्थानीय हलवाई मंटू मोदक के अनुसार, यह लड्डू करीब 10 दिनों तक खराब नहीं होता, इसलिए लोग इसे दूर-दराज तक ले जाते हैं. इसे बनाने के लिए बेसन की महीन सेव तैयार कर तली जाती है, फिर चीनी की चाशनी में इलायची, काजू, किशमिश, मगज और देसी घी मिलाकर लड्डू तैयार किए जाते हैं. शादी, त्योहार और मेलों में इसकी मांग कई गुना बढ़ जाती है. पारंपरिक स्वाद के कारण यह मिठाई आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है.