ढाबे वाला स्वाद घर पर 10 मिनट में तैयार ये टमाटर वाली टेस्टी छत्तीसगढ़ी रेसिपी

Dhaba style tomato sev sabzi recipe : टमाटर सेव की सब्जी सर्दियों में खास तौर पर पसंद की जाने वाली चटपटी और झटपट बनने वाली डिश है. टमाटर और रतलामी सेव का मेल इसे अनोखा स्वाद देता है, जिसे घर और ढाबों दोनों जगह खूब पसंद किया जाता है. इसे बनाने के लिए कढ़ाही में तेल गर्म कर प्याज और हरी मिर्च भूनें, फिर कटे टमाटर, हल्दी, मिर्च और नमक डालकर पकाएं. जब टमाटर गल जाएं, तब सेव मिलाकर धीमी आंच पर चलाएं और ऊपर से हरा धनिया डालें. मिनटों में तैयार यह सब्जी रोटी या चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.

ढाबे वाला स्वाद घर पर 10 मिनट में तैयार ये टमाटर वाली टेस्टी छत्तीसगढ़ी रेसिपी