गोंडा के संजय मौर्य ने ITI के बाद नौकरी न मिलने पर शुरू की भिंडी की खेती लाखों में हो रही कमाई किसानों के लिए बनें प्रेरणा
गोंडा के संजय मौर्य बताते हैं कि उन्होंने आईटीआई की डिप्लोमा किए हैं उसके बाद उन्होंने नौकरी के लिए प्रयास के लेकिन कुछ कारण बस उनको नौकरी नहीं मिल पाए. फिर उन्होंने अपनी किस्मत खेती किसानी में आजमाई और इस समय लगभग एक से डेढ़ बीघा में भिंडी की खेती कर रहे हैं. यूट्यूब से और अगल-बगल के किसान को देखकर भिंडी की खेती का आइडिया आया पहले हम पारंपरिक तरीके से भिंडी की खेती करते थे लेकिन अब हम बेड विधि से भिंडी की खेती कर रहे हैं