एक मचान तीन फसल और हर महीने 30 हजार की कमाई आप भी जानिए किसान का देसी जुगाड़
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक किसान ने मचान विधि अपनाकर एक ही खेत में लौकी, करेला और बोड़ा की खेती शुरू की है. करीब 8 से 10 हजार रुपये की लागत से तैयार इस मॉडल से उन्हें हर महीने लगभग 30 हजार रुपये की आय हो रही है. मचान तकनीक से फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है और रोगों का खतरा भी कम रहता है.