धान की फसल को खरपतवार से है बचना तो जानिए दवा डालने का सही तरीका
धान की रोपाई के तुरंत बाद खरपतवारनाशी का छिड़काव करना फसल के लिए नुकसानदायक हो सकता है. कृषि वैज्ञानिक डॉ. ए.के. सिंह के अनुसार, खरपतवार में 2 से 3 पत्तियां आने और रोपाई के 15 से 20 दिन बाद ही अनुशंसित खरपतवारनाशी का प्रयोग करना चाहिए. सही समय पर दवा और निराई-गुड़ाई से खरपतवार नियंत्रण के साथ बेहतर पैदावार भी मिलती है.