सहारनपुर घूमने का बना रहे हैं प्लान तो मानसून में इन जगहों से बनाएं दूरी
मानसून के दौरान सहारनपुर के कई धार्मिक और पर्यटन स्थल बेहद खतरनाक हो जाते हैं. शाकंभरी क्षेत्र, मिनी गोवा बीच, प्राकृतिक वॉटरफॉल, हथिनीकुंड बैराज और अन्य स्थानों पर अचानक जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण हादसों का खतरा रहता है. ऐसे में बारिश के मौसम में इन जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी जाती है.