राजस्थान के चीफ जस्टिस को दूसरी जगह भेज दें जस्टिस मेहता के आरोपों से पहले वकीलों ने CJI को लिखी थी चिट्ठी

राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता के गंभीर आरोपों से पहले ही असंतोष की आग सुलग रही थी. इस विवाद की जड़ें महीनों पुरानी हैं, जब जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने सीधे सीजेआई को चिट्ठी लिखकर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को राज्य से बाहर ट्रांसफर करने की मांग उठाई थी. एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत जोशी ने सीजेआई सूर्यकांत को पत्र भेजकर न्यायपालिका के सुचारू कामकाज पर गहरी चिंता जताई थी.

राजस्थान के चीफ जस्टिस को दूसरी जगह भेज दें जस्टिस मेहता के आरोपों से पहले वकीलों ने CJI को लिखी थी चिट्ठी