योग ने बदली जिंदगी तो दूसरों के लिए खोल दिए दरवाजे गोंडा की आयुषी राज बनी मिसाल
गोंडा की आयुषी राज महिलाओं को स्वस्थ और आत्मविश्वासी बनाने के लिए अनोखी पहल चला रही हैं. लखनऊ से योग की शिक्षा लेने के बाद वह पिछले पांच वर्षों से उड़ान अकादमी चला रही हैं, जहां आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त में योग सिखाया जाता है.