बरसात में हरा चारा बन सकता है मुसीबत! गाय-भैंस के मुंह से झाग आए तो तुरंत करें ये काम

Rainy Season Livestock Care: बरसात के मौसम में हरा चारा अधिक खाने के कारण गाय और भैंस के मुंह से झाग निकलने की समस्या बढ़ जाती है. कई बार यह पेट में गैस, अपच, जहरीले पौधे खाने या किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है. पशुपालन विभाग के डॉक्टर अरुण कुमार सिंह के अनुसार अगर पशु के मुंह से लगातार झाग निकले, पेट फूल जाए, बेचैनी बढ़े या वह चारा छोड़ दे तो तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए. हरे चारे के साथ सूखा चारा, स्वच्छ पानी, साफ बाड़ा और नियमित टीकाकरण अपनाकर इस समस्या से बचाव किया जा सकता है और दूध उत्पादन भी सुरक्षित रहता है.

बरसात में हरा चारा बन सकता है मुसीबत! गाय-भैंस के मुंह से झाग आए तो तुरंत करें ये काम