5600 साल पुराना चमत्कारी धाम जहां चरणामृत से मिटते हैं रोग और भरती है सूनी गोद
5600 साल पुराना चमत्कारी धाम जहां चरणामृत से मिटते हैं रोग और भरती है सूनी गोद
Diggi Kalyan Ji Temple: राजस्थान के टोंक जिले में स्थित लगभग 5600 वर्ष प्राचीन श्री डिग्गी कल्याण जी महाराज (लक्ष्मी नारायण जी) मंदिर अपनी अद्भुत महिमा, चमत्कारों और अटूट आस्था के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है. मान्यता है कि मंदिर पर आक्रमण करने पहुंचे औरंगजेब की आंखों की रोशनी भगवान के प्रभाव से चली गई थी, जो क्षमा याचना के बाद वापस लौटी. मंदिर में 450 पुजारी परिवार पीढ़ियों से सेवा कर रहे हैं और आज भी पूजा की अनूठी रोटेशन व्यवस्था कायम है. श्रद्धालु यहाँ मिलने वाले चरणामृत को रोग निवारक और मनोकामना पूर्ण करने वाला मानते हैं, जिससे हर वर्ष लाखों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं.