अब सिर्फ खजूर नहीं मिलेगा मुनाफे का खजाना SKRAU की नई तकनीक से तैयार होंगे लड्डू केक शरबत और अचार

Date Palm Farming: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) खजूर की खेती को अधिक लाभदायक बनाने के लिए वैल्यू एडेड उत्पाद विकसित कर रहा है. विश्वविद्यालय ने खजूर से लड्डू, शरबत, अचार और केक जैसे उत्पाद तैयार करने की तकनीक विकसित की है, जिससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा. इस पहल से खजूर की प्रोसेसिंग को बढ़ावा मिलेगा, बाजार में इसकी मांग बढ़ेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि आधारित स्वरोजगार और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को भी नई गति मिलेगी. यह पहल कृषि नवाचार और किसानों की आर्थिक मजबूती की दिशा में अहम कदम है.

अब सिर्फ खजूर नहीं मिलेगा मुनाफे का खजाना SKRAU की नई तकनीक से तैयार होंगे लड्डू केक शरबत और अचार