नि:संतानों के आंगन में भी गूंजेगी किलकारी! बदले कानून का असर 5000 नौनिहालों को मिला घर जानें क्या हैं नियम
नि:संतानों के आंगन में भी गूंजेगी किलकारी! बदले कानून का असर 5000 नौनिहालों को मिला घर जानें क्या हैं नियम
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की संस्था सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी (CARA) ने एक नई रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक 5000 से ज्यादा बच्चों को गोद लिया गया है. सरकार ने साल 2021 में किशोर न्याय (बाल देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 संशोधन किया और साल 2022 में एडॉप्शन रेगुलेशन एक्ट लेकर आई. इस एक्ट ने एडॉप्शन की प्रक्रिया को आसान बनाया है. यहां हम आपको बच्चा गोद लेने का कानून और प्रक्रिया के बारे में बारे में बता रहे हैं.