मैडम नहीं… रोते-रोत बस यही कहता रहा LKG का छात्र फिर टीचर के थप्पड़ ने ले ली मासूम की जान
LKG student death News: विशाखापत्तनम में होमवर्क न करने पर टीचर की डांट और थप्पड़ से 6 साल के छात्र प्रणय तेज की मौत होने का मामला सामने आया है. CCTV फुटेज में थप्पड़ मारने के बाद बच्चा गिरता है और फिर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं. परिवार ने स्कूल व टीचर पर कार्रवाई की मांग की.