VTR की सीमा पर रात होते ही थम जाती हैं सांसें मचान पर कट रही रातें जानिए किस खौफ में जाग रहा पूरा गांव
Valmiki Tiger Reserve Conflict: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर और वाल्मीकि नगर रेंज से सटी बस्तियों में कुछ ऐसी ही स्थिति बनी हुई है. यहां 17 दिनों के अंदर बाघ और इंसानों के बीच संघर्ष के चार मामले सामने आए हैं. जिसमें से तीन मामलों में इंसानों की मौके पर ही मौत हो गई है. भयभीत ग्रामीण गांव के बाहर मचान बनाकर पहरेदारी कर रहे हैं.