केमिकल साइंस से एमटेक के बाद मेरठ की ज्योति ने शुरू किया स्टार्टअप बना रहीं 40 प्रकार के प्रोडक्ट सालाना करोड़ों का टर्नओवर

लोकल 18 से ज्योति ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में अपने स्टार्टअप की शुरुआत की थी. शादी के बाद बेटा हुआ तो अपने बेटे को वह खुद से ही तरह-तरह की चीज बनाकर खिलाता थी. जो न्यूट्रिशन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण थी. जिससे कि बेटा खाए पिए तो बीमार ना हो. इसका बेहतर असर भी देखने को मिला. ऐसे में उनके पति गौरव गोयल ने कहा कि जब हम अपने बेटे की सेहत का ख्याल रख सकते हैं. तो क्यों ना इसी तरह के प्रोडक्ट बाजार में उतारे जाएं. जिससे कि जो अन्य बच्चे हैं. वह भी सेहतमंद रहे.  तब से लेकर अब तक लगभग 40 तरह के प्रोडक्ट बना रही है. जिनकी डिमांड देश भर से आ रही है.

केमिकल साइंस से एमटेक के बाद मेरठ की ज्योति ने शुरू किया स्टार्टअप बना रहीं 40 प्रकार के प्रोडक्ट सालाना करोड़ों का टर्नओवर