सुल्तानपुर में 17 जुलाई को रोजगार मेला 10वीं 12वीं आईटीआई पास 18-40 वर्ष के युवा करें आवेदन दिग्गज कंपनी देंगी नौकरी
सुल्तानपुर जिले के जिला सेवायोजन अधिकारी डॉक्टर दिनकर राजभर ने लोकल 18 से बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय सुल्तानपुर द्वारा पयागीपुर चौराहा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है.जो 17 जुलाई को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा.इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी टाटा मार्कोपोलो योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी का मौका देगी. जहां कंपनी अच्छी सैलरी के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान करेगी.