मऊ में बीज विक्रेताओं को सार्थी पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य नहीं तो लाइसेंस होगा निरस्त जानें प्रोसेस
Mau news: कृषि अधिकारी बताते हैं कि जनपद समेत पूरे प्रदेश में जितने भी बीज के विक्रेता है और बीच का लाइसेंस प्राप्त कर रखे हैं तो वह सभी लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बीज का विक्रय करेंगे. इसके लिए मऊ जनपद में जितने भी दुकानदार हैं खासकर जो बीज विक्रेता है वह यथाशीघ्र सार्थी पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा ले. अन्यथा एक समय सीमा के बाद जिन लोगों का बीज विक्रेता के रूप में लाइसेंस मिला है उनके लाइसेंस को निलंबित करते हुए उनके ऊपर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.