सीजेपी ने खत्म किया धरना सरकार ने मानी 5 बड़ी मांगें वापस होंगी आंदोलन की सभी एफआईआर
CJP Protest Ends: सीजेपी (कॉकक्रोच जनता पार्टी) और सरकार के बीच बातचीत सफल रही है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है. जेपी नड्डा के दखल से सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने और नीट पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग मान ली है. एग्जाम रिफॉर्म्स को लेकर सीजेपी ने सरकार को 5 पॉइंट चार्टर भी सौंपा है.