Ground Report: सुविधाएं कम लेकिन हौसले बुलंद मऊ के सरकारी स्कूल में गरीबी से लड़कर भविष्य बना रहे बच्चे
मऊ के मधुबन तहसील क्षेत्र स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बच्चे आज भी टाट बिछाकर पढ़ने को मजबूर हैं. जर्जर भवन के कारण कई बार कक्षाएं बाहर लगानी पड़ती हैं. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा हासिल कर बेहतर भविष्य का सपना देख रहे हैं.