Gorakhpur Sonauli Four Lane: 2555 करोड़ से बदला गोरखपुर-सोनौली मार्ग सफर का समय सवा 3 घंटे से घटकर डेढ़ घंटे हुआ
Gorakhpur Sonauli Four Lane: गोरखपुर-सोनौली फोरलेन बनने से नेपाल जाने वाले यात्रियों का सफर काफी आसान हो गया है. 79.54 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण पर 2555 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. जहां पहले गोरखपुर से सोनौली पहुंचने में सवा तीन घंटे तक लगते थे, वहीं अब करीब डेढ़ घंटे में सफर पूरा हो रहा है.