जौनपुर में गांव घर खेत में लगाना है फलदार या औषधीय पौधा उद्यान विभाग दे रहा फ्री फटाफट पहुंचे
जौनपुर में जिला उद्यान विभाग की दो सरकारी पौधशालाओं से आम लोगों को निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं. खास बात यह है कि यहां फलदार, औषधीय, छायादार और सजावटी पौधों की कई प्रजातियां मौजूद हैं. इच्छुक व्यक्ति अपने साधन से पहुंचकर मनचाहे पौधे ले सकते हैं और पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं.