गोंडा के किसान राम रसीले यादव ने मचान विधि से लौकी की खेती कर लाखों कमाए जाने कैसे इस तकनीक से बढ़ी पैदावार
राम रसीले यादव बताते हैं कि उन्होंने पांचवी तक की पढ़ाई की उसके बाद आगे पढ़ाई नहीं कर पाए क्योंकि उनके घर के आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी फिर उन्होंने खेती किसानी शुरू की और वह इस समय लगभग एक से डेढ़ बीघा में मचान विधि से लौकी की खेती कर रहे हैं. बताते हैं कि पहले हम पारंपरिक तरीके से लौकी की खेती करते थे उसमें लागत अधिक लगता था और मुनाफा कम होता था और फसल भी जमीन में उगने की वजह से खराब भी हो जाते थे फिर हमको पानी संस्थान के कुछ लोग आकर बताएं कि आप यदि मचान विधि से लौकी की खेती करेंगे तो आपकी लौकी की फसल काफी अच्छी होगी