महिलाओं ने संभाली खेती की कमान ट्रैक्टर से लिख रहीं सफलता की नई कहानी! अच्छी बारिश के बाद खेतों में लौटी रौनक

Rajasthan Agriculture News: अच्छी बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में खरीफ फसलों की बुवाई तेजी से शुरू हो गई है. इस बार खेतों में एक नई तस्वीर देखने को मिल रही है, जहां महिलाएं ट्रैक्टर चलाकर खेती की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महिलाएं खेत तैयार करने और बुवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. इससे खेती के कार्यों में तेजी आई है और किसानों में बेहतर उत्पादन की उम्मीद भी बढ़ी है. महिलाओं की सक्रिय भागीदारी न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है, बल्कि आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल भी पेश कर रही है.

महिलाओं ने संभाली खेती की कमान ट्रैक्टर से लिख रहीं सफलता की नई कहानी! अच्छी बारिश के बाद खेतों में लौटी रौनक