गाजीपुर का बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर दो सदी पुराना आस्था का केंद्र इत्र कारोबारी गुरुचरण राम गया राम ने बनवाया

बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर के निर्माण में गाजीपुर के प्रसिद्ध इत्र कारोबारी गुरुचरण राम गया राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी. मंदिर के निर्माण से जुड़े स्थानीय और सामाजिक लोगों के सहयोग की भी चर्चा की जाती है. यही वजह है कि यह मंदिर सिर्फ पूजा का स्थान नहीं, बल्कि गाजीपुर की पुरानी सामाजिक और धार्मिक विरासत का हिस्सा माना जाता है. जागेश्वर नाथ मंदिर की सबसे खास बात इसका गंगा घाट के बिल्कुल करीब होना है, मंदिर परिसर से घाट और गंगा का दृश्य इसे शहर के दूसरे मंदिरों से अलग बनाता है। सुबह के समय यहां लोग पूजा-पाठ के साथ योग और ध्यान करते भी नजर आते हैं.

गाजीपुर का बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर दो सदी पुराना आस्था का केंद्र इत्र कारोबारी गुरुचरण राम गया राम ने बनवाया