फिरोजाबादः 10 रुपये के वाटरप्रूफ लिफाफे में भेजी जाएगी बहनों की राखी डाक विभाग नें किया तैयार
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दूर रहने वाली बहनों की राखियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफा तैयार किया है. यह लिफाफा सिर्फ दस रुपये में उपलब्ध है और पानी से राखियों को खराब होने से बचाएगा. फिरोजाबाद के सभी शहरी और ग्रामीण डाकघरों में ये लिफाफे मौजूद हैं. कोई भी व्यक्ति किसी भी नजदीक डाकघर से ये वाटरप्रूफ लिफाफे खरीद सकता है और राखियां रखकर भेज सकता है.