बेंगलुरु में ट्रैफिक का टॉर्चर: 3KM के लिए 90 मिनट ट्रैफिक पर भड़का टेक फाउंडर

Bengaluru Traffic Viral Story: बेंगलुरु में ट्रैफिक की परेशानी एक बार फिर चर्चा में है. टेक फाउंडर सोवीक रे ने बताया कि उन्हें सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी तय करने में 90 मिनट लग गए. परेशान होकर उन्होंने अपनी कार स्टोर के पास छोड़ी और पैदल घर लौटे. रे ने सड़क की खराब हालत पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि डिलीवरी पार्टनर, रिटेलर, कर्मचारी और ग्राहक रोज इसी समस्या से जूझते हैं. रे पिछले 10 साल से बेंगलुरु में रह रहे हैं और उन्होंने शहर के नेताओं से बेहतर काम करने की अपील की. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपने ट्रैफिक अनुभव शेयर किए और शहर की सड़कों की स्थिति पर सवाल उठाए.

बेंगलुरु में ट्रैफिक का टॉर्चर: 3KM के लिए 90 मिनट ट्रैफिक पर भड़का टेक फाउंडर