स्वयं सहायता समूह से ली ट्रनिंग लेकर विद्युत सखी बनी भौड़ेला की पूनम बिजली बिल गलत होने पर कराती हैं सही होती है कमाई

फिरोजाबाद के भौड़ेला गांव में रहने वाली महिला पूनम जैन ने लोकल 18 से बातचीत की और बताया कि वह पहले एक घरेलू महिला थी. घर पर रहकर काम काज करती थी. लेकिन तभी उन्हे गांव में महिला के एक समूह के बारे में पता चला. भोले बाबा स्वयं सहायता समूह के जरिए उन्होने कई तरह की ट्रेनिंग भी ली. इसके बाद साल 2021 में उनको विद्युत सखी बनने का मौका मिला. धीरे-धीरे उनको घर से बाहर जाने और लोगों से बातचीत करने का अनुभव होने लगा. विद्युत सखी का काम गांव-गांव जाकर लोगों के बकाया बिजली के बिल को जमा कराना होता है.

स्वयं सहायता समूह से ली ट्रनिंग लेकर विद्युत सखी बनी भौड़ेला की पूनम बिजली बिल गलत होने पर कराती हैं सही होती है कमाई